दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर के खिलाफ चल रहे कथित यौन उत्पीड़न मामले मे सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत इस मामले में अपना अंतिम फैसला 3 अगस्त को सुनाएगी। कोर्ट ने फिलहाल दोनो पक्षों के वकीलों को 2 सप्ताह के भीतर अपनी लिखित दलीलें दाखिल करने का निर्देश दिया है।
