Spread the love

देश में बढ़ते तापमान और गर्मी का सबसे ज़्यादा असर पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ इलाक़े में देखा जा रहा है.

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले क़रीब एक सप्ताह तक देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी इलाक़ों में भीषण हीट वेव तक का असर दिखेगा.

लखनऊ में मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, आसमान में बादल न होने से पिछले 4-5 दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है. सभी ज़िलों में तापमान बढ़ रहा है. यहां बुंदेलखंड, प्रयागराज, आगरा, लखनऊ से ज़्यादा गर्म हैं. बांदा में 46–48°C तापमान दर्ज किया गया है, जो देश में सबसे ज़्यादा तापमान वाले स्थानों में से एक है.”

मौसम विभाग के मुताबिक़ भारत में सबसे ज़्यादा तापमान वाले शहर रहे-

खजुराहो (पूर्वी मध्य प्रदेश)- 48.0 डिग्री सेल्सियस
बांदा (उत्तर प्रदेश)- 48.0
वर्धा (विदर्भ क्षेत्र)- 47.1
रोहतक (हरियाणा)- 46.9
नागपुर (विदर्भ क्षेत्र)- 46.6
श्रीगंगानगर (पश्चिमी राजस्थान) 46.5
अमरावती (विदर्भ क्षेत्र)- 46.4
चंद्रपुर (विदर्भ क्षेत्र)- 46.2
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)- 46.2
झांसगुड़ा (ओडिशा)- 46.0


Spread the love