Spread the love

यह फीचर यूज़र्स को ऐसी फोटो शेयर करने की सुविधा देता है जो एक बार देखने के बाद गायब हो जाती हैं। कंपनी ने पहले इसे कुछ चुनिंदा देशों में टेस्ट किया था और अब इसे धीरे-धीरे ग्लोबल स्तर पर रोलआउट किया जा रहा है।

Instants को इंस्टाग्राम ऐप के अंदर भी इस्तेमाल किया जा सकता है और एक अलग स्टैंडअलोन ऐप के रूप में भी उपलब्ध कराया गया है। यह ऐप सीधे कैमरा मोड में खुलता है ताकि यूज़र तुरंत फोटो लेकर अपने क्लोज फ्रेंड्स या म्यूचुअल फॉलोअर्स के साथ शेयर कर सकें।

इस फीचर की खास बात यह है कि इसमें फोटो एडिट नहीं की जा सकती और न ही फोन की गैलरी से इमेज अपलोड की जा सकती है। यूज़र केवल लाइव फोटो क्लिक करके उसमें छोटा कैप्शन जोड़ सकते हैं। इंस्टाग्राम का कहना है कि इसका मकसद लोगों को ज्यादा रियल और अनफिल्टर्ड मोमेंट्स शेयर करने के लिए प्रेरित करना है।

Instants के जरिए भेजी गई तस्वीरें देखने के बाद अपने आप गायब हो जाएंगी और 24 घंटे बाद उन्हें दोबारा एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। कंपनी ने स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग को भी ब्लॉक करने का दावा किया है। साथ ही फोटो भेजने के बाद उसे खोलने से पहले तक “Undo” करने का विकल्प भी मिलेगा।

इंस्टाग्राम का यह कदम Snapchat, BeReal और Locket जैसी ऐप्स की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए माना जा रहा है। हालांकि कंपनी ने इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी जोड़े हैं, जैसे कि एक साल तक प्राइवेट आर्काइव में फोटो सेव रखने का विकल्प, फैमिली कंट्रोल और स्क्रीन टाइम लिमिट जैसी सेफ्टी सुविधाएं।


Spread the love