Spread the love

धार्मिक आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं और अधिवक्ताओं की भारी भीड़

रायबरेली के तहसील सदर परिसर में ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्ति गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. अमिताभ पांडेय (रिंकू भैया) सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


कार्यक्रम में कई अधिवक्ता और गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में करुणा शंकर त्रिपाठी, मोहित सिन्हा, ऋषि श्रीवास्तव, अनिल द्विवेदी, चंद्रेश शुक्ला, सुजीत सोनी, रमाकांत चौधरी, रचित श्रीवास्तव, चन्द्रकेश मौर्य, जवाहर लाल, शेखर शुक्ला, उमैर, अविरल द्विवेदी, महिम तिवारी, विजय बाजपेयी, इसरार अहमद एवं सुशील श्रीवास्तव (अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

इसके अलावा सेन्ट्रल बार एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारीगण, स्टाम्प वेंडर राजकुमार पाण्डेय, मनोज श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


भक्ति और सेवा का अनूठा संगम

धार्मिक आयोजन में उपस्थित लोगों ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।


Spread the love